सेवानगर में रविवार सुबह दसवीं की छात्रा ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मां और भाई काम पर गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी। पड़ोसी महिला ने आवाज लगाई, लेकिन छात्रा ने अंदर से गेट नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।
पंखे पर बने फंदे पर छात्रा लटकी हुई थी। लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने छात्रा के मौत की पुष्टि की। पड़ोसियों ने ही पुलिस और परिजनों को कॉल कर मामले की सूचना दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
बागपत के हमीरपुर निवासी सुनीता सेवानगर गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहती हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। घर पर बेटा नितिन और बेटी नेहा (17) रहती थी। नेहा दसवीं की छात्रा थी।
रविवार सुबह सुनीता और नितिन मोहननगर स्थित कंपनी में नौकरी पर गए थे। घर पर बेटी नेहा अकेली थी। सुबह करीब साढे़ दस बजे पड़ोसियाें ने सुनीता को कॉल कर सूचना दी कि नेहा ने क मरे में लगे पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
मां, बोली सुबह खुश थी
मां सुनीता ने बताया कि सुबह बेटी ने खाना बनाकर दिया था। वह खुश थी, हमें सोमवार को एक रिश्तेदार की शादी में भी जाना था। नेहा को कपड़े लाने के लिए भी बोलकर गई थी। सुनीता का कहना है कि उन्हें मालूम नहीं कि आखिर नेहा ने आत्महत्या क्याें की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंदेशा है किनेहा किसी बात को लेकर दबाव में थी और उसने इसका जिक्र परिजनों से नहीं किया था।
आठ से दस बजे के बीच किया सुसाइड
सुनीता ने बताया कि आठ बजे वह घर से नौकरी पर गई थी, उस वक्त बेटी नेहा घर पर ही थी। सुबह करीब साढे़ दस बजे पड़ोसियों ने कॉल कर सूचना दी। उस वक्त नेहा को लेकर पड़ोसी अस्पताल पहुंच चुके थे। इससे साफ है कि आठ से दस बजे के बीच ही नेहा ने सुसाइड किया है।