फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस ने छानबीन की शुरू

Thu, 16 Jun 2022 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कारोबारी की शिनाख्त पवन गोयल (45) की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पवन अपने घर जा रहा थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुधवार शाम टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की शिनाख्त पवन गोयल (45) के रूप में हुई है।  घर जाते समय ग्रीनफील्ड स्कूल रोड पर कार सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पवन गोयल अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते थे। इसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, मां व अन्य सदस्य हैं। पवन का जीटीबी एंक्लेव डीडीए जनता फ्लैट में टेंट का कारोबार था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है।

पुलिस के मुताबिक, पवन की एक अन्य टेंट कारोबारी प्रेम साहू से रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच जनवरी 2012 में एक दूसरे पर फायरिंग हुई थी। इसमें प्रेम का भाई रिंकू गोली लगने से जख्मी हो गया था। उसका पैर काटना पड़ा था। इसके अलावा पवन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद से वह तीन पहियों के स्कूटर पर ही चलता था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें