फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने के मामले में तनाव, भाजपा नेता के करीबियों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी कस्बे में एक समुदाय की लड़की को दूसरे समुदाय का लड़का बहला फुसलाकर ले जाने के मामले से तनाव बढ़ने लगा है। सोमवार रात मामला बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन


पुलिस कुछ लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लेकर जांच कर रही है। लड़की की शादी 27 नवंबर की तय थी। वह घर से 9 लाख रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गई।

उसके परिजनों ने इमरान नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर नगर में तनाव की स्थिति बनने लगी है। सोमवार रात लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की पक्ष के लोगों को शांत किया। 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजों पर शक

मंगलवार को पुलिस ने लड़के पक्ष के कुछ लोगों से पूछताछ की। भाजपा के एक नेता के दो भतीजों पर प्रेमी युगल को भगाने में मदद करने का शक जाहिर किया जा रहा है।

उनके परिजनों से पूछताछ की गई है। कुछ लोगों के फोन नंबर सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है। इनके कुछ मैसेज पुलिस के हाथ लगे हैं। उनके माध्यम से कुछ जानकारी पुलिस को लग रही है।

लड़की के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें