फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में मानद विशेष फेलो की नियुक्ति पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू शिक्षक संघ ने नियुक्ति वापस लेने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के छत्रपति शिवाजी महाराज सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एक नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जेएनयू शिक्षक संघ ने सेंटर के कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रोहित कंसल को मानद विशेष फेलो नियुक्त करने पर विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय के नियमों में ऐसा कोई पद नहीं है। पद के सृजन और नियुक्ति का अधिकार केवल कार्यकारी परिषद को है। निर्धारित प्रक्रियाओं और चयन समितियों की सिफारिश के बिना इस तरह की नियुक्ति की घोषणा करना विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कुलगुरु शांतिश्री डी. पंडित से नियुक्ति को तुरंत वापस लेने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आगे भी विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें