फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकाट की अफवाह पर भड़के लोग, जलाए वाहन

Fri, 31 Jul 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वजीराबाद बाइपास रोड पर अचानक कुछ लोग सड़क पर आ गए और गाड़ियों में आग लगा दी। भीड़ और आगजनी के चलते वजीराबाद बाईपास रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बजरंग दल ने इस इलाके में जानवरों की कुछ खाल बरामद करवाई थी। इसके बाद अचानक अफवाह फैल गई कि इसके विरोध में एक संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों को पकड़ कर उनके साथ मारकाट की गई है।

अफवाह के फैलते ही वजीराबाद इलाके में लोग सड़क पर जमा होने लगे और कुछ वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिती को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमीश्नर खुद मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिती पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और तनाव या चिंता की कोई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें