फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस तैनात: दिल्ली में बच्चों के झगड़े में पथराव-चाकूबाजी के बाद तनाव, एक की मौत; पांच जख्मी

Sat, 22 Mar 2025 07:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-उत्तर-पश्चिम जिला के भारत नगर स्थित पत्थर वाला बाग, वजीरपुर जेजे कालोनी में हुआ विवाद, बवाल को हिन्दु-मुस्लिम का रंग देने का किया गया प्रयास, पुलिस ने हालात काबू में किया, सांप्रदायिक झगड़े से पुलिस का इनकार
-कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद, शुक्रवार दोपहर खेलने के दौरान दो बच्चे आपस में भिड़े, इसी बात पर दो परिवार में भिड़े, पथराव हुआ, एक स्कूटी भी तोड़, दोपहर में पुलिस ने समझा-बुझाकर करवा दिया समझौता
-रात के समय दोबारा भिड़े परिवार, उसमें हुई दोनों ओर से चाकूबाजी, हमले में 65 साल के बुजुर्ग की मौत, छह अन्य जख्मी, पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज, छानबीन जारी
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम जिला के वजीरपुर इलाके में शुक्रवार बच्चों के झगड़े के बाद दो परिवार में खूब बवाल हो गया। दोपहर और रात को पथराव होने के बाद देर रात चाकूबाजी हो गए। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। वारदात के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इलाके में पुलिस की तैनाती
फिलहाल आसपास के कई थानों की फोर्स एरिया में डेरा डाले हुए है। पुलिस पूरे हालात में नजर रखी हुई है। विवाद के दौरान जान गंवाने वाले की पहचान राधे श्याम (65) के रूप में हुई है। हमले में राधे श्याम की पत्नी कमला (60), बेटे कमल (30) और गौतम (25) के अलावा दूसरे परिवार से मोहम्मद जमाल (60) बेटे इरशाद (26) और जमाल की पत्नी मुन्नी (50) भी जख्मी हुए हैं।

घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इरशाद की हालत नाजुक बनी हुई है। भारत नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पथराव में एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस एरिया की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

कौन क्या करता है?
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि राधे श्याम अपने परिवार के साथ एन-17/837, ई-ब्लॉक, पत्थर वाला बाग, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी कमला के अलावा दो बेटे कमल, गौतम व अन्य सदस्य हैं। वहीं दूसरे परिवार में मो. जमाल के अलावा उनकी पत्नी मुन्नी, दो बेटे इरशाद और राशिद हैं। राधे श्याम एरिया में अंडे की रेहड़ी लगाते थे। इनका बेटा उबर बाइक चलाता है। वहीं दूसरी ओर से जमाल एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, वहीं मुन्नी एरिया में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती है। वहीं इरशाद आईटीओ पर किसी दफ्तर में चपरासी की नौकरी करता है।

ऐसे हुई बवाल की शुरुआत...
गली में कमल की स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद रहता है। शुक्रवार को कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। इस बीच किसी ने उसकी स्कूटी की लाइट तोड़ दी। इसी बात पर कमल के बेटे व एक दूसरे बच्चे के बीच झगड़ा हो गया। वहां से गुजर रहे इरशाद ने बच्चों के झगड़े को खत्म करवा दिया। यह बात कमल को पता चली तो उसने इरशाद से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान मारपीट और बवाल हो गया आरोप है कि दोनों ओर से पथराव हो गया। इसमें कुछ लोगों ने कमल की स्कूटी पत्थर से वारकर तोड़ दी। काफी देर चले बवाल के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने आई। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से समझौता हो गया। दोनों ने पेपर पर साइन किए और घर आ गए।
विज्ञापन

रात को दोबारा हुआ बवाल...
दिन में हुए बवाल के बाद सब कुछ शांत हो चुका था। आरोप है कि रात के समय मुन्नी अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। इस बीच गौतम वहां पहुंचा और उसने हेलमेट से मुन्नी के सिर वार कर दिया। मुन्नी बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों परिवार एक बार फिर आमने-सामने आए गए। दोनों ओर से दोबारा पथराव शुरू हो गया। काफी देर चले पथराव के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने लाठी-डंडे और चाकू लेकर वार करने लगा। बवाल के दौरान राधे श्याम, कमला, कमल, गौतम, जमाल, इसकी पत्नी मुन्नी और इरशाद को चाकू लगे। सभी को उपचार के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां राधे श्याम को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी का उपचार जारी है। घायलों में इरशाद की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें