फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से पहले बहन को की कॉल: ' मेरे बच्चे बेच दिए.. दूसरी शादी करने वाली है', सास-पत्नी से हारा नवीन; दी जान

Sat, 22 Mar 2025 07:10 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक युवक ने किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले अपनी बहन को कॉल की, जिसमें उसने अपनी सास और पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार रात को अपने किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने फंदा लगाने से पहने अपनी बहन को ऑडियो कॉल की। युवक ने कहा कि उनकी मौत का जिम्मेदार सास व पत्नी है। मृतक की पहचान नवीन वर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन




मृतक नवीन के पिता महेश ने बताया कि वह ऑनलाइन नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी संध्या और दो बच्चे करीब चार महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से नवीन की सास व उसकी पत्नी बच्चों से मिलने नहीं देती थी। इसके अलावा नवीन का शक था कि उसकी पत्नी संध्या दूसरी शादी करने वाली है। घटना से नवीन मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सास और पत्नी ने उसके दोनों बच्चों को बेच दिया'
सास उसकी पत्नी और बच्चों को आने नहीं दे रही थी। इसी के चलते नवीन काफी परेशान था। उसी बात से परेशानी होकर नवीन ने देर रात झरिया मार्केट के किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले नवीन ने अपनी बहन को एक ऑडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसकी सास और पत्नी ने उसके दोनों बच्चों को बेच दिया है। उसकी मौत का जिम्मेदार वह दोनों है। 

मृतक के पिता महेश ने बताया कि उनके दूसरे बेटे की टांग टूट चुकी है, जिसके चलते वह नीचे रहते हैं, जब शुक्रवार की रात को वह ड्यूटी से शाम को घर लौटे तो नवीन से मिलने के लिए कमरे में चले गए। उन्होंने देखा कि नवीन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतक की एक ऑडियो सामने आई है, जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें