फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समाधान शिविर में 10 समस्याओं का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय एवं सभी उपमंडलों में लगता है समाधान शिविर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एक ही स्थान पर प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है तो उसका समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में अवश्य पहुंचें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की प्रगति से भी नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें