फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन पर कुमार विश्वास ने किए 10 मजेदार ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में काला धन रखने वालों के नाम उजागर न करने को लेकर पहले से ही घिरी मोदी सरकार अब तीन नामों के सामने आने के बाद और घिर गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी मोदी सरकार का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके सरकार को निशाने पर लिया है। पढ़िए 10 चुनिंदा ट्वीट जो आपको गुदगुदाएंगे भी।

डब्बे के अंदर डब्बा और जब वे डब्बे खुले तो उनमें से निकले सिर्फ तीन नाम।
अब्बा-डब्बा #BlackMoney pic.twitter.com/zgPK37KoCw— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

छठ पर संस्कृति की ठेकेदारी

कुमार विश्वास ने ट्वीट पर लिखा कि सांस्कृतिक पर्व छठ के मौके पर नामों में छंटनी करके जारी किया है क्योंकि वह तो संस्कृति की ठेकेदार है।

काले धन वालों की "छठी" हुई लिस्ट हम नें इस लिए दी हैं क्योंकि ये "छठ" का सांस्कृतिक पर्व है और हम संस्क्रति के ठेकेदार #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

लव जिहाद और काला धन

विश्वास ने फिर लिखा 'काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि इससे "लव-जिहाद" फैल जाने का ख़तरा है।'

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि इससे "लव-जिहाद" फैल जाने का ख़तरा है #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

'क्योंकि केजरीवाल को खांसी बहुत होती है'

कुमार विश्वास ने मजाकिया लहजे में लिखा कि सरकार ने इसलिए काला धन रखने वालों के नाम नहीं बताए क्योंकि केजरीवाल को खांसी बहुत होती है।

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि @ArvindKejriwal को खाँसी बहुत होती है #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

'क्योंकि केजरीवाल मफ़लर पहनता है'

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल मफ़लर पहनता है।

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि @ArvindKejriwal मफ़लर पहनता है #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

कुमार विश्वास का कविसम्मेलन

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि डॉ. कुमार विश्वास ने एक कविसम्मेलन में फ़लाना जुमला सुनाया था।

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि @DrKumarVishwas ने एक कविसम्मेलन में फ़लाना जुमला सुनाया था #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

'क्योंकि केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था'

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफ़ा दे दिया था।

काले धन वालों के नाम हम इस लिए नहीं बता रहें हैं क्योंकि @ArvindKejriwal ने इस्तीफ़ा दे दिया था #BlackMoney— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

'लोटा स्वामी को चाहिए राज्यसभा'

लोटा स्वामी की माँग है कि सारे नाम खोलो कोई क़ानून उल्लंघन नहीं है। लोटा स्वामी को सिर्फ़ "राज्यसभा" चाहिए पर उन्हे "राज्य" और "सभा" दोनों

लोटा स्वामी की माँग है कि सारे नाम खोलो कोई क़ानून उल्लंघन नहीं है.लोटा स्वामी को सिर्फ़ "राज्यसभा" चाहिए पर उन्हे "राज्य" और "सभा" दोनों— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

'सब टूट जायेगा, समझो यार'

दरअसल केजरीवाल ने जो लिस्ट जारी की थी उसमें काला धन रखने वालों की सूची में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और मोटेक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है।

कुमार विश्वास का आरोप है कि जो तीन नाम उजागर किए गए हैं वह बहुत नीचे हैं। उनसे भी ज्यादा काला धान रखने वालों के नाम सरकार नहीं सामने लाना चाहती।

"चुप रहो। लिस्ट में नीचे से तीन नाम बताने से संन्धि नहीं टूटेगी, ऊपर से नाम बोले तो सब टूट जायेगा। समझो यार।"

चुप रहो.लिस्ट में नीचेसे 3नाम बताने से संन्धि नहीं टूटेगी,ऊपर से नाम बोले तो सब टूट जायेगा.समझो यार #BlackMoneyHolder pic.twitter.com/kmIgjKtqXJ— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014
विज्ञापन

हे भक्त-कुल तुम्हे याद हो न हो!

काले धन को लेकर कुमार विश्वास का पहला ट्वीट यही है। इसमें उन्होंने उस लिस्ट का भी जिक्र किया है जिसे केजरीवाल ने 2012 में जारी किया था और बताया था किसके पास कितना काला धन है। इस लिस्ट में अंबानी बंधुओं का नाम भी शामिल है।

हे भक्त-कुल.तुम्हे याद हो ना याद हो.List of BlackMoney A/c Holders exposed by @ArvindKejriwal in Nov 9, 2012 pic.twitter.com/YsZXtlfi9g— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें