फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर बनकर अवैध रूप से रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिले के शालीमार बाग और महेंद्र पार्क इलाके में रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले में ट्रांसजेंडर बनकर अवैध रूप से रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी शालीमार बाग और महेंद्रा पार्क इलाके में रह रहे थे। इनके पास से प्रतिबंधित एप इंस्टॉल सात मोबाइल फोन और दस बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के हैदरपुर मेट्रो स्टेशन और महेंद्र पार्क की नई सब्जी मंडी के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से आठ संदिग्ध और नई सब्जी मंडी के पास दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नागरिकों की पहचान मोहम्मद अनवर हुसैन, मोहम्मद जकारिया सिकदर, मोहम्मद आलमिन, तपोश विश्वास, मोहम्मद मेहंदी हसन सजल, मोहम्मद सैयद चौधरी, मोहम्मद पिंटू, सूरज हलदार, मोहम्मद आलिफ होसन अकांदा सोजीब और मोहम्मद महाबुल अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों की निर्वासन के लिए पुलिस ने उन्हें विदेशी क्षेत्रीय रजिस्ट्रेशन कार्यालय में पेश किया है। जहां से उन्हें निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें