फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भोडवाल माजरी स्टेशन पर आठ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर आठ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा।
रेलवे के अनुसार, 12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस भोडवाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 3:37 बजे पहुंचेगी और 3:39 बजे रवाना होगी। वहीं, 12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 10:19 बजे पहुंचेगी और 10:21 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

12217 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 7:13 बजे पहुंचकर 7:15 बजे रवाना होगी। वापसी में 12218 चंडीगढ़-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी और 11:37 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 13051 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस रात 10:15 बजे से 10:17 बजे तक तथा 13052 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस सुबह 4:02 बजे से 4:04 बजे तक रुकेगी। 12413 अजमेर-जम्मू तवी पूजा सुपरफास्ट रात 10:55 से 10:57 बजे और 12414 जम्मू तवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट रात 2:20 से 2:22 बजे तक ठहरेगी। रेलवे के इस निर्णय से इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें