फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accidental Death: फ्लाईओवर के पिलर से टकराया टैंपो, तीन की लोगों की मौत; अलीपुर के सिंघु बार्डर के पास हादसा

Fri, 03 Jul 2026 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर के सिंघु बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार तड़के भैंस लेकर जा रहा टैंपो फ्लाईओवर के खंभों से टकरा गया। हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त 50 साल के किराड़ी निवासी जगदीश सिंह, 27 साल के नत्थूपुरा निवासी यशवंत सिंह और 27 साल के सुमित के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार तड़के अलीपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। किसी तरह केबिन काटकर फंसे हुए दो लोगों को निकाला गया।

वहीं एक घायल को एंबुलेंस से पहले ही नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें