फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड: एक-दो दिन में 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा, कोहरा भी करेगा परेशान

Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली का तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न के असर से ठंडी तेज हवाएं चलने और सुबह-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरी तरफ, पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, सुबह के समय कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है।

इसके चलते 24 नवंबर को अधिकतर स्थानों पर कुहासा छाया रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम स्तर पर कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस दौरान ठंडी तेज हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें