फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की आहट: एनसीआर में पारा दस डिग्री से नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में सर्दी बढ़ने लगी है। दिल्ली में पारा इस मौसम में रात को दूसरी बार दस डिग्री से नीचे दर्ज हुआ तो गुड़गांव में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव आता नहीं दिख रहा है। हालांकि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ परिवर्तन दिख सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो यूपी के मुजफ्फरनगर सबसे नीचे 4.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के चुरू में पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत के कई केन्द्रों पर रात का तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी व राजस्थान के कई केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से आसपास

हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से आसपास ही रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 9.4 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा।

दिल्ली का 16 नवंबर का मौसम
अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री
न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री
17 नवंबर को सूर्यास्त 5:28 बजे
18नवंबर को सूर्योदय 6:46 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें