फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल लगने के लिए क्या-क्या करते हैं युवा, बता रहा है ये बड़ा सर्वे

Tue, 05 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
smoking
विज्ञापन
यह युवाओं में धूम्रपान का बड़ा कारण समाज और अभिभावक भी हैं। 45 फीसदी युवाओं ने माना कि वे दोस्तों के बीच कूल दिखाने के लिए धूम्रपान करते हैं, जबकि 89 फीसदी के मुताबिक जब धूम्रपान से अभिभावकों के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं है तो उन्हें क्यों होगी।
विज्ञापन


खुलासा दिल्ली-एनसीआर व चंडीगढ़ समेत छह शहरों में स्कूलों में पढ़ने वाले 1900 छात्रों पर किए गए सर्वे में हुआ है।  फोर्टिज हेल्थकेयर स्टडी के मानसिक स्वास्थ्य व व्यावहारिक विज्ञान विभाग के डॉ. समीर पारेख की अध्यक्षता में दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, मुंबई, बंगलूरु, जयपुर, कोलकात्ता व चेन्नई के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच सर्वे किया गया।

इसमें छात्रों को 13 सवालों के जवाब देने थे। डॉ. पारेख के अनुसार, सर्वे का मकसद युवाओं की धूम्रपान की आदत और उसे लेकर उनकी धारणा को समझने था। 
विज्ञापन

बेहद महत्वपूर्ण तथ्य

smoking
87 फीसदी युवाओं ने कहा कि फिल्मों में अभिनेता को धूम्रपान करते हुए देखने से दर्शकों के बीच धूम्रपान को बढ़ावा मिलता है। 
85 फीसदी युवा इस बात से सहमत थे कि कम से कम एक बार धूम्रपान का अनुभव लेना सही है। 
78 फीसदी ने कहा कि वे अपने स्कूल में धूम्रपान करने वाले सभी छात्रों व शिक्षकों को जानते हैं। 
78 फीसदी का कहना था कि धूम्रपान रोधी अभियानों में जानी-मानी हस्तियों के आने से मदद मिल सकती है। 
75 फीसदी ने माना कि सिगरेट की पेशकश करने वाले दोस्तों या साथियों को मना कर पाना मुश्किल होता है। 
63 के मुताबिक, धूम्रपान के नुकसानदायक परिणाम दिखाने वाले स्पष्टीकरण इसे रोकने में मददगार साबित होते हैं। 
53 फीसदी का कहना था कि धूम्रपान तनाव कम करने में सहायक होता है। 52 फीसदी ने इसे एकाग्रता का स्तर बढ़ाने के लिए शुरू किया। 
19 फीसदी ने कहा कि धूम्रपान की संभावित लत से बचने के लिए काउंसलर से बात करना मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें