फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आनंद पर्वत में किशोर की चाकू मारकर हत्या

Fri, 07 Feb 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बुधवार देर रात एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त कुणाल सिंह (16) के रूप में हुई है। कुणाल की जांघ में एक ही चाकू लगा था। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आशंका जता रही है कि अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुणाल के शव के पास शराब की दो बोतलें और खाली गिलास पड़े मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक कुणाल अपने परिवार के साथ वजीरपुर जेजे कालोनी में रहता था। कुणाल पिता के साथ ही पेंटर का काम करता था। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-3, थान सिंह नगर के पास एक लड़का खून से लथपथ पड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कुणाल घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। फौरन पीसीआर की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल से शराब की बोतलें और प्लास्टिक के खाली गिलास बरामद हुए।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि शराब पीने के दौरान कुणाल का दूसरे लड़कों से झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसे चाकू मार दिया गया। क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने पुलिस को कुछ नाम बताए हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें