फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage: रास्ते में बहस के बाद किशोर की हत्या, ट्रक की टक्कर से गिरी स्कूटी सवार महिला को डंपर ने कुचला; मौत

Thu, 21 Nov 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

वारदात से पहले किशोर अपने आठ साल के भाई के साथ भंडारा खाने जा रहा था। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार के आनंद विहार इलाके में लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर 15 वर्षीय किशोर राहुल की हत्या कर दी गई। वारदात से पहले किशोर अपने आठ साल के भाई के साथ भंडारा खाने जा रहा था। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम के अनुसार, आनंद विहार निवासी आठ वर्षीय बच्चे ने बताया कि आनंद विहार स्थित झ़ुग्गी का रहने वाला राहुल मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने 15 वर्षीय चचेरे भाई व दोस्त के साथ भंडारा खाने के लिए पैदल साईं मंदिर जा रहा था। इस दौरान जब वे नाला रोड से होते हुए श्रेष्ठ विहार के पीछे स्थित जेजे कैंप, आनंद विहार पहुंचा तो एक अज्ञात लड़के से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। 

देखते ही देखते बहस हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गई। आरोपी लड़के ने मौके पर पड़ा एक लकड़ी का डंडा उठाकर किशोर के सिर पर पीछे से कई वार किए। जब वह घायल होकर गिर गया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसा... ट्रक की टक्कर से गिरी स्कूटी सवार महिला को डंपर ने कुचला, मौत
सफदरजंग अस्पताल के पास रिंग रोड पर नौरोजी बस स्टॉप के पास ट्रक की टक्कर से गिरे स्कूटी सवार दंपती को वहां से गुजर रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में महिला हरदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति श्यामा चरण (49) को मामूली चोटें आईं हैं। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मौके व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी ट्रक चालक को पकडऩे की कोशिश कर रही है।

इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रीनिवासपुरी निवासी श्यामा चरण ने बताया कि परिवार के सदस्यों में तीन बेटे व दो बेटियों के अलावा 47 वर्षीय पत्नी हरदेवी थीं। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से रिंग रोड होकर नांगलोई जा रहे थे। जब वह नौरोजी नगर बस स्टॉप के पास पहुंचे तो कि पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद वह पत्नी के साथ स्कूटी समेत सड़क पर ही गिर गए। वह खुद को संभालकर पत्नी को उठा पाते, तब तक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी पत्नी को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक तेज रफ्तार में ही वहां से फरार हो गया। हादसा बुधवार शाम चार बजे हुआ। इस कारण रिंग रोड पर कई किलोमीटर जाम लग गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें