फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पिटाई का बदला लेने के लिए पहले पिलाई बीयर और फिर कर दी किशोर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार और तीन फरार

Sat, 16 Dec 2023 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात को छह नाबालिगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त विवेक के तौर पर हुई है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवीय नगर में बृहस्पतिवार की रात 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को छह नाबालिगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, अन्य की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त विवेक के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि तीन माह पहले विवेक ने एक आरोपी की किसी बात को लेकर हुए विवाद में पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की है।

विज्ञापन


डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार, विवेक कुमार परिवार के साथ बेगमपुल इलाके के इंदिरा कैंप में रहता था। वह एक कंपनी में होम डिलीवरी का काम करता था। 15 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे पुलिस को सतपुला पार्क में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की पहचान के बाद हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना के समय विवेक के साथ एक नाबालिग पार्क में जाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर दो और नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन माह पहले एक आरोपी का विवेक से झगड़ा हुआ था, तब विवेक ने आरोपी की सभी के सामने पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


दोस्ती करने के बहाने पार्क में बुलाया
आरोपी ने विवेक को 14 दिसंबर की शाम दोस्ती करने के बहाने पार्क में बुलाया। इसके बाद साथ में बीयर पीने की बात कही। वह विवेक को लेकर सतपुला पार्क चला गया, जहां पहले से ही उसके पांच दोस्त मौजूद थे। सभी ने साथ बैठकर बीयर पी और फिर आरोपियों ने विवेक पर चाकू और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।

चाची के साथ रहता था विवेक
विवेक की चाची सोनिया और नीलम ने बताया कि विवेक उनके साथ रहता था, जबकि उसके पिता तिगड़ी में रहते हैं। 14 दिसंबर की शाम वह घर से पिता के पास जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो लगा कि वह रात को पिता के पास ही रुक गया होगा, लेकिन सुबह पुलिसकर्मी फोन में फोटो लेकर उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे। फोटो देखा तो पता चला कि किसी ने विवेक की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें