फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तिगांव में बिजली का करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। पुलिस चौकी चांदड़ाका क्षेत्र के गांव तिगांव में रविवार को खेत में ट्यूबवेल चलाने के दौरान बिजली का करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया है।
मृतक की पहचान अयान (16) पुत्र रफीक निवासी तिगांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार को अयान अपने पिता के साथ खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगते ही अयान जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दादा जमालुद्दीन ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें