फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ली किशोर की जान: दोस्तों के साथ नहा रहा सौरभ मुंह के बल गिरा, लंग्स तक पहुंचा पानी; मौके पर हुई मौत

Fri, 23 Aug 2024 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बारिश में एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के साथ नहा रहा था। इस दौरान वह मुंह के बल पानी में गिर गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के चाणक्यपुरी के एंबेसी इलाके में तेज बारिश ने शुक्रवार दोपहर को किशोर की जान ले ली। किशोर सौरभ (11) सॉन मार्टिन मार्ग पर तेज बहाव के साथ बह रहे पानी में अपनी साथियों के साथ नहा रहा था। नहाते हुए वह मुंह के बल पानी में गिर गया। चोट लगने से वह बेसुध जैसा हो गया और उसके मुंह में पानी चला गया। पानी उसके लंग्स तक पहुंच गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर को करीब 12 से एक बजे के बीच हुई बारिश के दौरान हुआ। बारिश इतनी तेज थी कि सॉन मार्टिन मार्ग समेत अन्य मार्गो पर दो-दो फुट से ज्यादा पानी तेज बहाव से बह रहा था। चाणक्पुरी में स्थित विवेकानंद में रहने वाला सौरभ पुत्र कल्लू अपने पांच साथियों के साथ सॉन मार्टिन मार्ग पर में तेज गति से बह रहे पानी में नहा रहा था। नहाते हुए सौरभ मुंह के बल पानी में गिर गया। गिरने से उसकी सिर में चोट लग गई। 

उसके बाद उसके मुंह में पानी चल गया। पानी बच्चे के लंग्स तक पहुंच गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में नहा रहे बच्चों ने सौरभ के परिजनों को इसकी शिकायत दी। परिजन व पुलिस बच्चे को पास में स्थित प्राइमस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ पढ़ाई नहीं करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई व बहन है। उसके पिता छोटा-मोटा प्राइवेट काम करते हैं। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें