फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चोरी के आरोप में नाबालिग को रस्सी से बांधकर पीटा, मौत, खाना खाने की बात कहकर निकला था घर से

Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंगलवार सुबह करीब 6:41 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में चोरी करते हुए लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जख्मी हालत में किशोर पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा के फर्श बाजार में चोरी के आरोप में 17 साल के नाबालिग की पीटकर हत्या कर दी गई। जांच के बाद पुलिस ने फर्श बाजार थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विश्वास नगर न्यू संजय अमर कॉलोनी निवासी कलीम (35) और समीर (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:41 बजे सूचना मिली कि एक घर में चोरी करते हुए लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जख्मी हालत में किशोर पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि मृतक परिवार के साथ कांति नगर इलाके में रहता था। वह नशे का आदी था। परिवार में मां और बड़ा भाई है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि नाबालिग रात 11:30 बजे हेडगेवार अस्पताल के पास खाना खाने की बात कहकर निकला। सुबह 6 बजे उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांधा और पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें