हापुड़ जिले में एक किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप दर्ज था। मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के डर से किशोर ने यह कदम उठाया।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छेड़छाड़ के आरोपी 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोर के पिता ने छेड़छाड़ पीड़िता के परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज करने और फैसले के लिए रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरी दी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने गांव में ही रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र सुमेल (17) समेत पांच लोगों पर छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। इसमें नौ सितंबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा जांच कर रहे थे और अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
वहीं, छात्र सुमेल ने मुकदमा और पुलिस गिरफ्तारी के डर से गुरुवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमेल के ताऊ रईस का कहना है कि लड़की के परिवार ने किशोर पर झूठा आरोप लगाया था। वहीं, अब फैसले के लिए दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
परिवार की बदनामी और मुकदमे से भविष्य खराब होने की चिंता में सुमेल परेशान रहने लगा था। घर में किसी से बात भी नहीं करता था और पुलिस गिरफ्तारी से भयभीत था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में आरोपी नाबालिग था और पीड़ित के बयान बदल रहे थे। इसलिए गिरफ्तारी नहीं की थी। अब किशोर ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। इसमें परिवार की तहरीर पर जांच की जा रही है।