फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मां बाप के पास पहुंची बेटी, तो सुनाई गैंगरेप की दिल दहला देने वाली दास्तान

Wed, 17 Jan 2018 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

फरीदाबाद में पड़ोस में रहने वाली किशोरी से एक युवक ने अपने साथी के साथ पल्ला क्षेत्र में एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को उन्होंने रात भर कमरे में बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन

 

सुबह किशोरी उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-31 क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता इसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। शनिवार को दिन में वह उनसे मिलने फैक्ट्री गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को रोक दोस्त को किया फोन

वहां से पैदल वापस लौटते हुए रास्ते में उसे चुन्नू मिल गया जिसे वह पहले से जानती थी, उसने उसे अक्सर अपनी गली में घूमते हुए देखा है। चुन्नू ने किशोरी को रोक लिया और फोन करके अपने दोस्त विनोद को ऑटो लेकर बुला लिया।
 
दोनों किशोरी को ऑटो में पल्ला क्षेत्र में एक कमरे में ले गए। वहां दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने रातभर किशोरी को बंधक बनाकर रखा।
 
तड़के करीब 4 बजे वे उसे ऑटो में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर चुन्नू और विनोद उसे ऑटो से वहीं उतारकर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें