फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मैदान में बच्चे पहुंचे तो देखा खून से लथपथ पड़ी थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त करण कुमार (17) के रूप में हुई है। करण का शव पास के सरकारी स्कूल के ग्राउंड में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। नंद नगरी थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, करण परिवार के साथ सी-2 नंद नगरी में रहता था।

इसके परिवार में पिता रमेश कुमार, मां शोभा, पांच भाई व पांच बहन है। करण सबोली की एक फैक्टरी में काम करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था

सोमवार को उसकी छुट्टी थी। सुबह आठ बजे वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुछ लड़के ग्राउंड में पहुंचे तो उन्होंने करण का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा।

लड़कों ने चौकीदार व करण के परिजनों को सूचना दी। पुलिस करण के दोस्तों से पूछताछ कर हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इधर परिजनों ने आरोप लगाया है कि चौकीदार की मौजूदगी में करण का कैसे स्कूल में मर्डर हो गया। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें