जहांगीरपुरी इलाके की घटना, पिता को खाना देकर लौट रहा था किशोर
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी के बी ब्लाॅक में सोमवार देर रात गली में झगड़ा कर रहे कुछ युवकों ने रास्ता मांगने पर एक 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। वह आजादपुर मंडी में काम कर रहे पिता को खाना देकर लौट रहा था। पीड़ित को पास के अस्पताल से लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
परिवार का आरोप है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे। हाथ, पेट और पीठ के नीचे चाकू लगने से किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात कह रही है। ब्यूरो