फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफटीए से खुले वैश्विक बाजार, कृषि निर्यात में भारत के लिए बड़ा अवसर : पीयूष गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय आहार मेले का आगाज, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत के बढ़ते व्यापार समझौते व भारतीय उत्पादों की वैश्विक मांग बड़े अवसर पैदा कर रही है। ऐसे में भारत को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ये बातें मंगलवार को भारत मंडपम में आहार मेले का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का खाद्य और कृषि उत्पादों का निर्यात सालाना करीब 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें कृषि उत्पाद और मत्स्य पालन भी शामिल है। इसके साथ ही भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कृषि उत्पाद निर्यातक बन गया है। पीयूष गोयल के मुताबिक, 2014 से 2025 के बीच पिछले 11 वर्षों में भारत के कृषि और खाद्य निर्यात में तेजी आई है। इस दौरान प्रोसेस्ड फूड का निर्यात चार गुना, फल और दालों का निर्यात तीन गुना, प्रोसेस्ड सब्जियों का निर्यात चार गुना, कोको का निर्यात तीन गुना और अनाज का निर्यात दोगुना हो गया है। वहीं, चावल के निर्यात में करीब 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


पीयूष गोयल ने कहा कि इस तरह के विकास से भारत के कृषि और प्रोसेस्ड फूड निर्यात में दुनिया में शीर्ष स्थान पर काबिज होने की उम्मीद बनती है। यह लक्ष्य पूरी तरह हासिल किया जा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से मेल खाता है, जिसमें भारत को दुनिया की फूड बास्केट बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एफटीए ने बढ़ाए अवसर
पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं। इसमें 38 विकसित और समृद्ध देशों के बाजारों तक पहुंच मिली है। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए बड़े अवसर खुले हैं। आज भारत को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिक बाजार पहुंच प्राप्त है।
गोयल ने बताया कि एफटीए वार्ता के दौरान सरकार ने घरेलू हितधारकों, खासकर किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के हितों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी उत्पादकों को कोई रियायत नहीं दी गई है। इसी तरह जीन संशोधित (जीएम) उत्पादों को भी शुल्क में छूट या बाजार तक पहुंच नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इटली भागीदार देश
आहार मेले यह 40 वां संस्करण है। 14 मार्च तक चलने वाले आहार मेले में पहली बार इटली जैसा भागीदार देश मिला है। इसकी प्रदर्शनी शुक्रवार, 13 मार्च की शाम से शनिवार तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इससे आगंतुकों, विशेष रूप से युवाओं को भारत और विश्व भर के खाद्य, पेय और आतिथ्य क्षेत्रों की खूबियों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें