फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइन पर तकनीकी खराबी से थमी मेट्रो की रफ्तार, यात्री डीएमआरसी से नाराज

Sat, 01 Jun 2019 05:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-पिछले तीन दिनों से मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्री डीएमआरसी से नाराज
विज्ञापन
मेट्रो खराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेड लाइन पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो ट्रेनों की धीमी रफ्तार ने यात्रियों को परेशान किया। प्लेटफार्म पर मेट्रो के लिए काफी देर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से लगातार तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा बाधित होने से डीएमआरसी से यात्री नाराज हैं। कश्मीरी गेट और शहीद स्थल गाजियाबाद के बीच मेट्रो ट्रेनें धीमी गति में चलाई गईं।
विज्ञापन


वहीं मेट्रो ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर कामकाजी यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। धीमी रफ्तार के कारण शहीद स्थल नया बस अड्डा, गाजियाबाद से कश्मीरी गेट के बीच आने वाले सभी 15 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी हुई। 

मेट्रो यात्री अमर भाटी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन संख्या टी-1, सी-29 की सभी स्टेशनों पर रुकने के निर्धारित समय से ज्यादा देर तक रुक-रुक कर चली और अलार्म भी लगातार बजता रहा। धीमी रफ्तार से वह पहले ही परेशान थे और अलार्म के लगातार बजने से उनकी परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


हालांकि सुबह 9:22 मिनट पर डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्वीट करके सूचित किया मेट्रो सेवा बहाल हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी मेट्रो ट्रेनों की गति धीमी बनी रही। दोपहर करीब चार बजे भी यात्रियों का कहना था कि शाहदरा से कश्मीरी गेट की ओर आने वाली मेट्रो ट्रेनें भी बेहद धीमी गति में चली, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें