फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्रों ने मिलकर बनाया मॉलीक्यूल मेकर एप

Sat, 21 Jun 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यूजर के एक क्लिक पर मॉलीक्यूल का पूरा डायग्राम और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपके पीसी पर होगी।
विज्ञापन


यह संभव किया है सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के डॉ. ओपी भल्ला इनोवेशन एंड इंक्युबेशन लैब की चार सदस्यीय टीम ने।

टीम ने पांच महीने की मशक्कत के बाद मॉलीक्यूल मेकर एप तैयार किया है। इस एप को माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह मिल गई है।

जुलाई में यूएसए के सिएटल में होने वाली चैंपियनशिप में टीम हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व करेगी। जनवरी-2014 में माइक्रोसॉफ्ट की ओर से आयोजित ‘एप फॉर ऑफिस चैलेंज-2014’ ऑनलाइन चैंपियनशिप में टीम ने हिस्सा लेकर दुनिया भर से चुने गए टॉप-5 में जगह बनाई।

उसके बाद हुई प्रतियोगिता में टीम फाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. बीएस गिल ने टीम की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई है कि इस प्रोजेक्ट को एप फॉर आफिस स्टोर में देखेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम
इस एप को पीसी में डाउनलोड करके वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट पर काम किया जा सकता है। एप डाउनलोड करने के बाद मॉलीक्यूल का नाम डालते ही उसके डायग्राम के साथ ही उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सिस्टम पर देखी जा सकती है। मॉलीक्यूल का टूजी एंड 3जी मॉड्यूल भी एप से बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पांच माह में तैयार
शोधार्थियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को होने वाली समस्या को देखते हुए छात्रों ने इस एप्लीकेशन को डेवलप किया है। इसमें कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की जेही झा, नेहा बलेचा व आईटी थर्ड ईयर के अंकुर भल्ला एवं सौरभ कंवर शामिल हैं। इन्होंने पांच महीने में इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। जेही झा ने बताया कि अभी तक कहीं भी मॉलीक्यूल के बारे में कोई डायग्राम नहीं है। यह एक टास्क पेन एप है। एप्लीकेशन के जरिये यूजर द्वारा एंटर किए गए मॉलीक्यूल के ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन की सुविधा मिलेगी। इसे यूजर्स अपने हिसाब से रोटेट भी कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा शोधार्थियों को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें