फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में लॉ प्रोफेसर से मारपीट मामले में शिक्षक हुए एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी पीएचडी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की मांग, एफआईआर दर्ज, लॉ फैकल्टी में नहीं लगी कक्षाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी में प्रोफेसर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में मंगलवार को लॉ फैकल्टी में कक्षाएं नहीं लगी। वहां शिक्षक एकजुट होकर आरोपी पीएचडी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मारपीट की घटना के विरोध में लॉ फैकल्टी में शिक्षकों ने कक्षाएं नहीं लीं। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शिक्षकों से बातचीत की। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग की। वहीं विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पीडि़त शिक्षक के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। लॉ फैकल्टी पहुंची अकादमिक काउंसिल सदस्य डॉ. नीलम ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक के साथ मारपीट जैसी घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन होना चाहिए, जिससे पूरे डीयू में स्पष्ट संदेश जाए कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अन्य शिक्षकों ने डूटा से भी मामले को गंभीरता से उठाने की मांग की। उनका कहना था कि डूटा को ऐसे मामलों पर मजबूती से सामने आना चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय को भी मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


डीयू की ओर से सोमवार को ही कथित मारपीट के मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें