फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेपीसी अस्पताल में पानी की बर्बादी पर लगेगी डिजिटल निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


- 153 सेंसर और 1400 मीटर कॉपर केबल से जुड़ेगा सिस्टम
- टैंक भरने और खाली होने पर अलार्म देगा उपकरण, एक महीने में पूरा होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल में पानी के टैंकों के ओवरफ्लो की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) डिजिटल वाटर लेवल इंडिकेशन और स्विचिंग सिस्टम लगाएगा। परियोजना के तहत 17 डिजिटल इंडिकेटर, 153 सेंसर और 1400 मीटर कॉपर केबल लगाई जाएगी। टैंक भरने या खाली होने पर सिस्टम सॉलिड स्टेट हूटर के जरिये कर्मचारियों को अलर्ट करेगा। 200 बिस्तरों वाले अस्पताल में डिजिटल निगरानी से ओवरफ्लो रोकने में मदद मिलेगी। अस्पताल में पानी की बचत होगी।
विज्ञापन

17 जगहों पर डिजिटल डिस्प्ले-
परियोजना के तहत डिजिटल इंडिकेटर लगाए जाएंगे। 17 स्थानों पर लगे डिस्प्ले पर टैंक में पानी का स्तर दिखाई देगा। जलस्तर मापने के लिए 153 फेरो-क्रोम अलॉय सेंसर लगाए जाएंगे। पूरे सिस्टम को 1400 मीटर लंबी पांच-पेयर कॉपर केबल से जोड़ा जाएगा। टैंक में पानी निर्धारित अधिकतम स्तर तक पहुंचने या खाली होने पर सॉलिड स्टेट हूटर अलार्म देगा। इससे कर्मचारियों को जानकारी मिलेगी और वे कार्रवाई कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी ने परियोजना को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 2017 की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निरीक्षण रिपोर्ट में अस्पताल से करीब 90 किलोलीटर प्रतिदिन अपशिष्ट जल उत्पन्न होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में डिजिटल व्यवस्था से पानी की निगरानी और प्रबंधन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें