फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक भवन, जनकपुरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नजफगढ़ क्षेत्र के डिप्टी चेयरमैन देवेंद्र कुमार ने की, जबकि शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी मुख्य अतिथि थे। स्थायी समिति की सदस्य अंजू अमन कुमार, पूर्व महापौर नरेंद्र चावला और पार्षद सुनीता भी मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संघ ने 30 शिक्षकों और संगठन नेताओं को उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। अतिथियों ने महिला शिक्षिकाओं के लिए मासिक दो दिन के अवकाश की मांग को जायज बताया और इसे सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमित खड़खड़ी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि समाज को दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिक्षक नेता रामचंद्र डबास, अरविंद मिश्रा, दीपक पंत, देवेंद्र सिंह नैन, विक्रम गहलोत, गोविंद प्रसाद अरजरिया सहित अनेक शिक्षक और समाजसेवी उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें