फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जनकपुरी पॉक्सो मामले में शिक्षिका की जमानत रद्द, तीन दिन में सरेंडर करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को जनकपुरी स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म ( पॉक्सो) के मामले में आरोपी शिक्षिका की जमानत रद्द कर दी। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने शिक्षिका को तीन दिन के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों में जमानत पर विचार करते समय पीड़ित को हुए शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान को उचित महत्व दिया जाना चाहिए। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि पॉक्सो मामलों में अदालतों को अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। मामले में स्कूल के केयरटेकर पर तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है, जबकि शिक्षिका भी सह-आरोपी है। इससे पहले 29 जून को हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी केयरटेकर की जमानत भी रद्द कर दी थी और उसे 1 जुलाई तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें