पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने और स्वच्छता अभियान के तहत क्रिसमस की छुट्टी पर भी अध्यापकों को स्कूल में बुलाया गया। अध्यापकों ने छुट्टी के दिन स्कूल बुलाने पर सोशल साइट्स पर अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
सरकारी छुट्टी खत्म करने का फरमान और फिर मिलने वाली छुट्टियों में स्कूल पहुंचकर सफाई अभियान को परवान चढ़ाने पर शिक्षकों का गुस्सा फूटा। वाट्सऐप ग्रुप पर दिन भर अधिकारियों को कोसने का सिलसिला जारी रहा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान चतर सिंह ने कहा कि ठंड के कारण स्कूल तो बंद है पर शिक्षकों को अभियान के लिए बुलाया गया। उन्हें पंचायतों के जरिए योजना को परवान चढ़ाना था। उन्हें जागरूक करने के साथ ही शिक्षकों ने सफाई की।
उधर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार फलस्वाल ने बताया कि किसी पर दबाव नहीं बनाया गया। ये सरकारी कार्य है। सभी कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को विरोध नहीं होना चाहिए।