फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए काम का है यह हफ्ता, जानिए कैसे

Thu, 25 Dec 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर लेते समय वजन जरूर देखें और डिब्बा बंद वस्तुओं की पूरी जानकारी के बाद ही खरीदें। दुकानदार डब्बे का भी तौल सामान में तो अंकित नहीं कर रहा, ऐसे ही तमाम सवालों के जरिए ग्राहकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मौका था सेक्टर-7 स्थित हुडा मार्केट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से ग्राहक सप्ताह की शुरुआत का। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मिलावटी सामान से बचने और उनकी पहचान करने के लिए जागरूक किया गया।
 
30 दिसंबर तक चलने वाले ग्राहक जागरूकता सप्ताह के पहले दिन मिलावटी दूध से बचाव के घरेलू टिप्स दिए गए। इस दौरान अपने हित और अधिकारों को पहचानने की अपील की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक केके गोयल ने कहा कि खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता में कमी पाए जाने या फिर संतुष्ट नहीं होने पर ग्राहक जिला उपभोक्ता वाद निवारण फोरम में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस दौरान डिब्बा बंद वस्तुओं की खरीदारी में ध्यान रखने और जरूरत के हिसाब से सामान खरीदने पर जोर दिया गया। इस मौके पर दीपक हुड्डा, प्रदीप बंसल, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें