फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : शिक्षक ने छात्र को जड़े थप्पड़, कान का पर्दा फटा, हंगामे के बाद शिक्षक और स्कूल मालिक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

छात्र के बाल उखड़ गए और उसके कान का पर्दा फट गया है। छात्र के कान और जबड़े में तेज दर्द है और वह खाना भी नहीं खा पा रहा है। गुस्साये परिजन ने स्कूल में हंगामा किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक कमलेश झा और स्कूल के मालिक मुकेश शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिपियाना बुजुर्ग गांव स्थित पंचशील कॉलोनी में इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के शिक्षक ने पानी पी रहे दसवीं के छात्र आयुष (14) को बाल पकड़कर कई थप्पड़ जड़ दिए। छात्र के बाल उखड़ गए और उसके कान का पर्दा फट गया है। 

विज्ञापन


छात्र के कान और जबड़े में तेज दर्द है और वह खाना भी नहीं खा पा रहा है। गुस्साये परिजन ने स्कूल में हंगामा किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक कमलेश झा और स्कूल के मालिक मुकेश शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

छपरौला स्थित शनिदेव एनक्लेव में शंकर दयाल गुप्ता सपरिवार रहते हैं। निजी कंपनी के कर्मचारी शंकर दयाल का बेटा आयुष पंचशील कॉलोनी के इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार को आयुष स्कूल गया था। प्यास लगने पर आयुष टंकी पर पानी पीने लगा। आरोप है कि तभी शिक्षक कमलेश झा वहां पहुंचे और आयुष को कई थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी ने आयुष के बाल भी उखाड़ दिए। परिजन ने छात्र को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मेडिकल जांच में छात्र के कान का पर्दा फटने की जानकारी मिली। छात्र के परिजन इस संबंध में स्कूल के मालिक मुकेश शर्मा से बात करने पहुंचे और सीसीटीवी दिखाने के लिए कहा। इस बात पर मुकेश शर्मा भड़क गये। उन्होंने फुटेज भी नहीं दिखाई। इस पर शंकर दयाल ने पुलिस को शिकायत दे दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि छात्र की शिकायत पर शिक्षक और स्कूल मालिक पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें