फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा से शिक्षक दो महिने से कर रहा था गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 20 Dec 2019 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सेक्टर-67 स्थित सोसायटी में रहने वाली 11वीं की छात्रा से कोचिंग सेंटर में शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि दो माह तक आरोपी शिक्षक उसे पढ़ाने के बहाने यौन उत्पीड़न करता था। आखिरकार परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग सेंटर ही छोड़ दिया और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बृहस्पतिवार को वापस आने पर उनकी शिकायत पर महिला थाना (पूर्व) ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा गुरुग्राम की एक निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। एक जुलाई को उसने कोचिंग क्लास शुरू की थी। जहां वह मैफिल्ड गार्डन निवासी पारस राम शर्मा (50) पढ़ाता था। आरोप है कि पढ़ाई के समय आरोपी शिक्षक उसे पढ़ाने के बहाने छेड़छाड़ करता था। दो माह तक कोचिंग में शिक्षक उसके साथ यौन उत्पीड़न करता रहा। मामले के बाद आरोपी शिक्षक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें