फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में घिनौनी वारदात: पढ़ने नहीं जा रही थी मासूम, मां ने पूछी वजह तो बताई हैवान शिक्षक की करतूत

Thu, 16 Jun 2022 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपी को वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहरसा, बिहार भागने की फिराक में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के एक मदरसे में सात साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मासूम के साथ छेड़छाड़ किसी और ने नहीं बल्कि वहां पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने की। जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो आरोपी वहां से फरार हो गया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी हसीब अहमद (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मासूम के अलावा बाकी बच्चों की भी काउंसलिंग करवा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी ने और भी बच्चियों के साथ गलत हरकत की होगी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को संगम विहार, वजीराबाद एरिया से बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली। खबर मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पुलिस को मासूम के माता-पिता मिले। उन्होंने बताया कि उनकी सात साल की बेटी मदरसे में पढ़ती है। सोमवार को मां ने जब मदरसे जाने के लिए कहा तो वह मना करने लगी। पूछताछ करने पर मासूम ने वहां के शिक्षक की करतूत बताई। मासूम ने बताया कि उसके शिक्षक हसीब उसके साथ गंदी हरकत करते हैं। खबर जैसे ही मोहल्ले में पता लगी आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें