फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टाइम में 9वीं की छात्रा को फ्लैट पर ले गया शिक्षक, वीडियो वायरल

Sun, 23 Dec 2018 01:47 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में एक शिक्षक 9वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल टाइम में अपने फ्लैट पर ले गया। शुक्रवार को छात्रा को ले जाते शिक्षक को देख कुछ लोग उसके फ्लैट पर पहुंच गए। भीड़ ने फ्लैट के बाथरूम में छुपी छात्रा को बरामद कर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल छात्रा के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। दक्षिण जिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक 14 साल की किशोरी सपरिवार आया नगर में रहती है। वह इलाके के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि शुक्रवार स्कूल टाइम में उसे अपने फ्लैट पर ले गया। लोगों ने इस देख लिया।
विज्ञापन


कुछ युवक टीचर के फ्लैट पर पहुंच गए। टीचर ने दरवाजा खोला तो अंदर बाथरूम में सहमी हुई मासूम किशोरी मिली। उसे सकुशल फ्लैट से मुक्त करा लिया गया। लोगों ने कार्रवाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

शनिवार को स्थानीय लोग और छात्राओं ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि इस टीचर के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिली हैं। छात्रा का परिवार बेहद गरीब है, उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी नही की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। पुलिस ने वीडियो भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें