पढ़ाने के बहाने किशोरी को घर पर बुला बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले ट्यूटर को छांयसा पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी है। ट्यूटर और किशोरी की खोज करने के लिए मामला सीआईए को सौंपा गया है।
मालूम हो कि छांयसा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सोलह वर्षीय बेटी दयालपुर स्थित एक कॉलेज में बारहवीं कक्षा की छात्र थी। गांव में किराये पर रहने वाला हरविलास का नाम युवक आस-पड़ोस की छात्राओं को फिजिक्स पढ़ाने के लिए कमरे पर बुलाता था।
2 मई को किशोरी घर से हरविलास के यहां पढ़ने की बात कह कर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता ने बेटी की तलाश की तो पता चला कि शिक्षक हरविलास भी गायब है। गांव के लोगों ने टीचर हरविलास और उसकी बेटी को साथ में देखे जाने की बात बताई।
उन्होंने टीचर के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी टीचर मथुरा (यूपी) के चौरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह गांव से भी फरार है। एसएचओ छांयसा ने बताया कि मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है।