फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अश्लील बातें व हरकतें कर फोटो खींचता था शिक्षक

Sat, 22 Aug 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी विद्यालय में तैनात अध्यापक द्वारा सातवीं कक्षा की छात्राओं के साथ अश्लील बात करने और छात्राओं के फोटो खींच कर अभद्रता का व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से ये घटनाक्रम चल रहा था। शिक्षक छात्राओं को धमकाकर चुप रखने का दबाव बना रहा था। डरी सहमी अधिकांश छात्राओं ने स्कूल जाने से मना कर दिया।

जानकारी करने के बाद मामला खुला तो एक छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

स्कूल में करने लगा अभद्र व्यवहार

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर में सरकारी विद्यालय है। विद्यालय में तैनात अध्यापक रामगोपाल  छात्राओं को पढ़ाने पर कम बल्कि अधिक समय अश्लील बातें करने में लगाता है।

साथ ही छात्राओं के फोटो अपने मोबाइल से खींचकर अभद्रता का व्यवहार करता है। अध्यापक की हरकत से परेशान होकर छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी अध्यापक ने छात्राओं की पिटाई करने की धमकी दी।

धमकी देते हुए  अध्यापक ने परिजनों को कुछ नहीं बताने की चेतावनी दी। उसके डर से भयभीत छात्राओं ने स्कूल जाने से ही मना करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे खुली करतूत की पोल

परिजनों ने गहनता से जानकारी करने पर छात्राओं ने अध्यापक की कृत्य की जानकारी दी। गांव बील अकबरपुर के शंकर नामक व्यक्ति ने घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी।

अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कराने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

प्रभारी निरीक्षक होमसिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को अध्यापक छुट्टी पर था। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें