फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने दी ये कैसी सजा: एक गलती पर स्कूल में 12 बच्चों के काटे बाल, अभिभावकों के हंगामे पर टीचर बर्खास्त

Fri, 07 Jul 2023 03:08 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सेक्टर-168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बच्चे पढ़ने गए थे। वहां महिला शिक्षिका ने किसी गलती पर 12 बच्चों के बाल काट दिए। सूचना मिलने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका ने सजा देने के नाम पर 12 बच्चों के बाल काट दिए। बुधवार को हुई घटना के बाद बृहस्पतिवार को नाराज अभिभावक विरोध करने स्कूल पहुंच गए। स्कूल परिसर में अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल पहुंची पुलिस ने किसी तरह अभिभावकों को शांत कराया। वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को बर्खास्त कर अभिभावकों से खेद जताया है।

विज्ञापन

सेक्टर-168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बच्चे पढ़ने गए थे। वहां महिला शिक्षिका ने किसी गलती पर 12 बच्चों के बाल काट दिए। घर पहुंचने के बाद बच्चों ने अभिभावकों को मामले की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया। स्कूल परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच वार्ता कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षिका ने अभिभावकों से इस मामले में माफी मांगी। शांति इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन हरीश चौहान ने कहा कि इस मामले में शिक्षिका ने अभिभावकों से माफी मांग ली है और उस शिक्षिका को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण को शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें