32 लोगों ने किया आवेदन
2661 एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद 32 लोगों ने ऊर्जा निगम को स्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इनमें से भी पांच लोगों को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। ऐसे लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
इन पर हुई तीन से ज्यादा बार रिपोर्ट
निड़ोरी निवासी फिरोज को जनवरी में पहली बार एलटी लाइन से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद इसे मार्च, जून और एक जुलाई को सीधे बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी की नसबंदी कॉलोनी में सलमान को फरवरी महीने में दो बार, अप्रैल और जून में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी के रूपनगर में रामशंकर के खिलाफ फरवरी, अप्रैल और मई में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन 12 जून को वो फिर से एलटी पोल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी के रूपनगर में ही शमशुद्दीन को मार्च, अप्रैल और मई के महीने में लगातार दो बार बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
क्षेत्र रिपोर्ट दो बार से ज्यादा
लोनी 1700 1300
मोदीनगर 307 130
गाजियाबाद और मुरादनगर 600 250
बिजली चोरी करते हुए 37 दबोचे
गाजियाबाद में ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान 37 लोगों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि लोनी के मंडौला में पंकज, संजय, मोदीनगर के रोरी में विक्रांत, संजय, संजीव को एलटीलाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए और डीएलएफ अंकुर विहार में सुमनलता गोयल को 20 हजार रुपये से ज्यादा बकाया होने के बावजूद दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली की आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया। इनके खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।