फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाजू का बटन टूटा दिखने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-उप शिक्षा निदेशक ने मामले की जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मंडोली स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में कक्षा दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा देने आए एक छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र के पिता ने ईमेल के माध्यम से शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा निदेशक को शिकायत दी है। पीड़ित छात्र ने बताया कि 28 फरवरी को संस्कृत विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्र पर जाने के दौरान रास्ते में शर्ट की दायीं बाजू का बटन टूट गया था। केंद्र में अंदर जाने के समय बाहर चेकिंग स्क्वाड के एक शिक्षक ने बाजू का बटन टूटने को लेकर किए सवाल का जवाब देने पर बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने लगातार थप्पड़ों से मारा। फिर उसके बाद मेरे एडमिट कार्ड का फोटो खींच लिया और धमकी भी दी।
विज्ञापन


पिटाई के चलते परीक्षा केंद्र पर अपनी परीक्षा भी ठीक ढंग से नहीं दे सका। छात्र के पिता ने बताया कि जब बच्चे की पिटाई के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत उसकी शिकायत उत्तर-पूर्वी जिला के उप शिक्षा निदेशक को ईमेल के माध्यम से कर दी गई। बिना कारण बच्चे को शिक्षक द्वारा पीटा गया। दोषी शिक्षक पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं इस पूरे मामले में उत्तर-पूर्वी-2 जिला के उप शिक्षा निदेशक ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए है। जांच का जिम्मा डीडीई जोन-6 को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें