फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में खेली जाएगी रेनवॉटर होली

विज्ञापन
विज्ञापन
-इसके लिए पाइप का एक विशेष ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे छेद किए जाएंगे
विज्ञापन

-इन छेदों से पानी की फुहारें निकलेंगी, जो कृत्रिम बारिश जैसा माहौल बनाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
होली पर इस बार द्वारका में विशेष तरीके से होली मनेगी। ऐसे में द्वारका सेक्टर 19बी स्थित गोल्फ व्यू कोंडो में इस बार होली खास अंदाज में खेलेंगे। सोसाइटी के लोग पारंपरिक तरीके के साथ-साथ ‘रेनवॉटर होली’ का आयोजन करेंगे। इसके लिए पाइप का एक विशेष ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे छेद किए जाएंगे। इन छेदों से पानी की फुहारें निकलेंगी, जो कृत्रिम बारिश जैसा माहौल बनाएंगी। ऑल द्वारका रेजिडेंट फेडरेशन की उपाध्यक्ष कविता चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच भाईचारा और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जब सभी निवासी एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं तो समाज में एकता और सौहार्द मजबूत होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली के रंगों और संगीत के साथ उत्सव का आनंद लेने के बाद सभी लोग एक साथ सामूहिक भोजन करेंगे। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी जाएंगी। सोसाइटी के निवासियों में इस खास आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी मिलकर इसे यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें