शिक्षक ने दूसरी कक्षा के छात्र की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में राजकीय स्कूल में अध्यापिका के एक सवाल का जवाब न देना दूसरी कक्षा के एक छात्र को भारी पड़ गया। मामला विगत शुक्रवार का है। नौ वर्षीय सन्नी सेक्टर-21डी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दूसरी कक्षा में हर रोज की तरह पढ़ाई करने पहुंचा था।
इस दौरान अध्यापिका ने सन्नी से कोई सवाल पूछा। जिसका वह जबाव नहीं दे सका। गुस्साई अध्यापिका ने बच्चे की पिटाई पानी के पाइप से कर डाली। अध्यापिका की क्रूरता के कारण बच्चे का पूरा बदन नीला पड़ गया। परिजनों को जैसे ही मामले की भनक पड़ी।
वह तुरंत बच्चे को बीके सिविल अस्पताल ले गए। परिजनों ने बच्चे का मेडिकल कराया है, हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी है। एसजीएम नगर निवासी सोनू ने बताया कि वह सौंदर्य प्रसाधन का काम करता है।
इसी वर्ष बच्चे सन्नी का दाखिला सेक्टर-21डी स्थित राजकीय स्कूल में कराया था। शुक्रवार को बच्चा स्कूल गया तो दोपहर करीब तीन बजे कक्षा अध्यापिका ने कुछ सवाल विद्यार्थियों से किए। सन्नी उन सवालों के जबाव नहीं दे पाया।