गेस्ट टीचर को स्थायी नौकरी देने के नाम पर 9623 शिक्षकों की भर्ती संबंधी नीति की घोषणा कर भले ही दिल्ली सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली हो, लेकिन गेस्ट टीचर ने इसे सिरे से नकार दिया है।
उनका कहना है कि सरकार हमारे साथ वादाखिलाफी कर रही है। हमें सरकार की यह पॉलिसी मंजूर नहीं है। इसके विरोध में 12 दिसंबर को गेस्ट टीचर स्कूलों का बॉयकाट कर विरोध जताएंगे।
उन्होंने अनुभव के आधार पर प्रत्येक वर्ष 5 फीसदी का वेटेज दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उम्र में छूट के साथ उन्हें सीटैट से भी छूट मिले।