फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाले और ‘शहजादे’ के बीच है मुख्य मुकाबला: मोदी

Thu, 27 Mar 2014 02:08 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बुधवार को विरोधी दलों पर जमकर बरसे। खासकर कांग्रेस और सपा उनके निशाने पर रही। भाजपा नेता ने कहा कि इन चुनाव में मुख्य मुकाबला शहजादे (राहुल गांधी) और चाय वाले के बीच है।
विज्ञापन


फैसला आपको करना है कि ‘नामदार’ और ‘कामदार’ में से किसे चुनना है। तीसरे मोर्चे पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 दलों से बना ये मोर्चा अवसरवादियों का गठजोड़ है।

मोदी शिकारपुर तिराहे पर नयाबास में ‘भारत विजय यात्रा रैली’ को संबोधित कर रहे थे। अपने 36 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला चुनाव है, जिसे कोई नेता या दल नहीं, बल्कि जनता लड़ रही है।
विज्ञापन


जनता ‘सबका’ (सपा-बसपा-कांग्रेस) का सफाया कर देगी। ‘मैं मां वैष्णो देवी के दरबार से सीधा जनता जनार्दन के दरबार में आया हूं, मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।

वोट के लिए लैपटॉप बेच रहे हैं’
मोदी ने अखिलेश सरकार की लैपटॉप योजना का मखौल उड़ाते हुए कहा कि यहां स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं और यह वोट के लिए लैपटॉप बेच रहे हैं। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी में दस फीसदी स्कूलों में भी कंप्यूटर नहीं है और बुलंदशहर का हाल तो और भी बुरा है।

यहां तो केवल सात फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं। गुजरात में 73 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित हैं। छात्रों को कंप्यूटर सिखाना अच्छी बात है, लेकिन वोटों के लिए लैपटॉप बांटने के बजाय स्कूलों में कंप्यूटर लैब लगाईं जातीं, तो बात समझ में आती।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें