फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चक्का जाम कर सकती हैं टैक्सी-टेंपो यूनियनें, सरकार से चालान की राशि घटाने की मांग

Mon, 02 Sep 2019 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दिल्ली के टैक्सी, टेंपो ट्रेवलर, टेंपो और ऑटो समेत अन्य सभी छोटी-बड़ी यूनियनों और एसोसिएशन ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए अधिनियम के तहत चालान की राशि कई गुना बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में एमसीडी द्वारा वसूले जाने वाले टोल टैक्स का भी विरोध किया है। नए मोटर वाहन अधिनियम के विरोध में दिल्ली की व्यावसायिक वाहन यूनियनें सोमवार को चक्का जाम कर सकती हैं।

दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि इस मद्दे को लेकर गांधी पीस फाउंडेशन में दिल्ली के सभी टैक्सी और टेंपो यूनियनों समेत अन्य संगठनों ने बैठक बुलाई। 
विज्ञापन


इसमें वाहन मालिकों ने एमसीडी द्वारा लिए जाने वाले टोल टैक्स का भी विरोध किया। नए नियम लागू होने से जुर्माना राशि कई गुना बढ़ सकती है, जिसका खामियाजा चालकों को भुगतना पड़ेगा।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव पवन कुमार ने सरकार से मांग की है कि चालान की राशि को कम किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो व्यावसायिक वाहन संगठन सोमवार को दिल्ली के नाकों पर प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि चालान की राशि बढ़ाने के साथ ही सरकार को व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए सुविधाएं भी प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें