फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील के प्रबंधक की हत्या: सुरक्षाकर्मी ने कहा- ऐसा लगा जैसे दिवाली के पटाखे जल रहे हों

Sat, 10 Nov 2018 10:12 AM IST
अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
Arindam Pal Murder - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत बाटा चौक के पास टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल को एक निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियाों से छलनी कर दिया। अरिंदम को गंभीर हालत में एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरिंदम को पांच गोलियां लगी थी। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (मृतक अरिंदम पाल (फाइल फोटो), सभी फोटो अमर उजाला)

 
विज्ञापन

  

2 of 5
Arindam Pal Murder - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड इतवारी लाल ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि, मैं पैंट्री में था कि अचानक पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी। सोचा दिवाली तो चली गई है तो अब कौन पटाखे जला रहा है और वो भी ऑफिस में। दौड़कर ऑफिस में आया तो देखा कि वहां गोलियां चल रही हैं और विश्वास पांडे बाहर की तरफ भाग गया। ऑफिस के कांफ्रेंस हाल के बाहर अरिंदम साहब खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें उठाकर नीचे लेकर आए और गाड़ी में डालकर साथी अधिकारी उन्हें अस्पताल ले गए। । (फोटो- आरोपी विश्वास पांडे)
विज्ञापन

3 of 5
Arindam Pal Murder
बाटा चौक के नजदीक टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड में वरिष्ठ प्रबंधक की हत्या पुलिस नौकरी से निकाले जाने की रंजिश मान रही है। ऑफिस में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि करीब पांच माह पहले ऑफिस के अधिकारियों की एक पार्टी राजमार्ग स्थित एक बड़े होटल में थी। पार्टी में कंपनी के एमडी भी आए हुए थे। इस दौरान विश्वास वहां बिना बुलाए पहुंचा और एमडी से कुछ बात करने करने का प्रयास करने लगा।

4 of 5
Arindam Pal Murder
लेकिन उन्होंने कहा कि ऑफिस की बात करने के लिए न यह सही जगह है और न ही समय। उन्होंने उसे वहां से वापस भेज दिया। कुछ दिन बाद ही गलत व्यवहार के कारण विश्वास को नौकरी से निकाला गया था। विश्वास सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की ही टीम में था और उसकी जांच भी उन्होंने ही की थी। ऐसे में वह उनसे रंजिश रखने लगा था और शनिवार को उसने बदला लेने के लिए अरिंदम की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सारी स्थिति आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arindam Pal Murder
बिना सुरक्षा जांच कैसे पहुंचा अंदर  
टाटा स्टील के यार्ड में ट्रक आदि आने जाने के लिए बड़े-बड़े गेट लगे हुए हैं। कर्मचारियों के आने जाने के लिए उसके साथ ही छोटा गेट है। दोपहर को 1.30 बजे यार्ड में शिफ्ट बदलती है। इस दौरान अंदर कार्यरत कर्मचारी बाहर जाते हैं और नए कर्मचारी आते हैं। इसके अलावा भोजन अवकाश होने के कारण ऑफिस में कार्यरत स्टाफ भी बाहर आता जाता है। करीब 10 साल यहां काम कर चुके विश्वास को इस बारे में पूरी जानकारी थी। माना जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर वह बिना जांच के यार्ड के अंदर दाखिल हो गया। उसे यह भी पता था कि गेट कितनी देर खुला रहता है। ऐसे में मात्र पांच मिनट में ही अरिंदम पर फायरिंग कर वह वहां से निकल भागने में भी कामयाब हो गया। पुलिस इसे सुरक्षाकर्मियों की बड़ी चूक मान रही है। इतना ही नहीं ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे और जहां लगे थे, वे चल नहीं रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें