फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, कंपनी से निकाले कर्मचारी ने किया कत्ल

Sat, 10 Nov 2018 07:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत बाटा चौक के पास टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल को एक निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियाों से छलनी कर दिया। 
विज्ञापन


अरिंदम को गंभीर हालत में एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरिंदम को पांच गोलियां लगी हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
    
मूलरूप से कोलकाता निवासी अरिंदम पाल टाटा स्टील के प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट में सीनियर मैनेजर (सप्लाई चेन) के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे अरिंदम यार्ड से ऑफिस में अपने एक साथी से माल से लदी गाड़ियों को रवाना करने के बारे में चर्चा करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


भोजन अवकाश का समय होने के कारण आफिस में कुछ लोग बैठे तो कुछ खाना खाने गए हुए थे। इसी दौरान कंपनी से करीब पांच माह पहले निकाला गया कर्मी विश्वास पांडे वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन

विश्वास मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है और यहां काम करने के दौरान एनआईटी एक में रहता था। पता चला है कि करीब पांच माह पूर्व खराब बर्ताव के कारण उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। इस मामले की जांच अरिंदम ने की थी। इसके बाद से ही विश्वास मैनेजर अरिंदम से दुश्मनी रखता था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले कि कोई उससे कुछ पूछता उसने जेब से पिस्तौल निकाल अरिंदम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर हर कोई बाहर की तरफ भागा। बताया जाता है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने विश्वास को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया और उसके पीछे भी भागे, मगर वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।   
    
ऑफिस में मौजूद साथी अरिंदम को लेकर एस्कॉटर्स फोर्टिस अस्पताल पहुंचे, मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच की टीमों ने सबूत जुटाए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें